{"_id":"c6c7233e-02fc-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"bandh-of-opposition-parties-affects-share-marktet","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत बंद' का असर, शेयर बाजार लुढ़के ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
'भारत बंद' का असर, शेयर बाजार लुढ़के
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 20 Sep 2012 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्षी पार्टियों द्वारा आयोजित 'भारत बंद' और तृणमूल कांग्रेस का यूपीए सरकार से समर्थन वापसी के ऐलान का असर शेयर बाजार पर दिख रहा है। घरेलू बाजारों की गुरुवार को शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स में 204.08 अंकों की गिरावट के साथ 18,291.93 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.15 अंकों की गिरावट के साथ 5,534.90 अंक के स्तर पर खुला।
बाजार में सर्वाधिक गिरावट मेटल, कैपिटल गुड्स, ऑटो और रियल्टी शेयरों में देखी गई। डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 29 पैसे कमजोर होकर 54.30 के स्तर पर खुला। रुपए की कमजोरी से भी बाजार दबाव में आए।
दोपहर के सत्र में यूरोपीय बाजारों में गिरावट के चलते भी घरेलू बाजार दबाव से उबर नहीं पाए हैं। कैपिटल गुड्स, पावर, मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में बढ़ रहे बिकवाली के दबाव से बाजार में कमजोरी हावी हो रही है। हालांकि आईटी शेयरों में खरीदारी का रुख बरकरार है। इस बीच अब मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के मुकाबले दिग्गज शेयरों में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
यूरोपीय बाजारों में ब्रिटेन का इंडेक्स एफटीएसई 100,48 अंक यानि 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 5,840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं फ्रांस का इंडेक्स सीएसी 40, 35 अंक यानि 1 फीसदी टूटकर 3,500 के नीचे आ गया है। इसके अलावा जर्मनी का इंडेक्स डीएएक्स 72.50 अंक यानि 1 फीसदी की कमजोरी के साथ 7,320 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं घरेलू बाजारों में कारोबार के इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 114.25 अंक की गिरावट के साथ 18381.76 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 34.55 अंक टूटकर 5565.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।