{"_id":"8d5d182a-cd30-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"ban-on-import-of-gold-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"और बढ़ा सोने के आयात पर प्रतिबंध का दायरा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
और बढ़ा सोने के आयात पर प्रतिबंध का दायरा
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 04 Jun 2013 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक ने सोने के आयात पर लगे प्रतिबंधों की सीमा बढ़ाते हुए इसके दायरे में बैंकों के अलावा अन्य दूसरी नामित एजेंसियों को भी शामिल कर दिया है।
विज्ञापन
बढ़ते चालू खाता घाटे के बीच घरेलू इस्तेमाल के लिए बढ़ते सोने की मांग को कम करने के लिए रिजर्व बैंक ने यह कदम उठाया है। सोने के आयात पर यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गए।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक की ओर से मंगलवार को जारी सर्कुलर के मुताबिक बैंक और अन्य नामित एजेंसियों को केवल गहने बनाने वाले निर्यातकों की मांग को पूरा करने के लिए ही सोने का आयात करने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
आरबीआई ने 13 मई को बैंकों पर सोने के आयात यह प्रतिबंध लगाए थे, जिनका दायरा बढ़ाकर सरकार द्वारा नामित एजेंसियों और स्टार ट्रेडिंग हाउसेज तक कर दिया गया है। रिजर्व बैंक ने 13 मई को जारी सर्कुलर में बैंकों के खेप आधार पर सोने के आयात पर रोक लगा दी थी।
रिजर्व बैंक ने यह भी कहा है कि सोने के आयात में संलग्न सभी नामित बैंकों और एजेंसियां जितने भी सोने का आयात करेंगी, वह सौ फीसदी नकद के आधार पर ही होगा।
सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि सोने का सभी आयात अनिवार्य रूप से डॉक्यूमेंट अगेंस्ट पेमेंट (डीपी) के आधार पर होना चाहिए क्योंकि डॉक्यूमेंट्स अगेंस्ट एक्सेप्टेंस (डीए) के आधार पर आयात को अनुमति नहीं है।
हालांकि, रिजर्व बैंक ने यह स्पष्ट किया है कि सोने के गहने बनाने वाले निर्यातकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए होने वाले सोने के आयात पर यह प्रतिबंध प्रभावी नहीं होगा।
सरकार और रिजर्व बैंक ने सोने के आयात को कम करने के लिए कदम उठाए हैं। अत्यधिक सोने के आयात से सरकार का चालू खाता घाटा बढ़ता जा रहा है।
वित्त वर्ष 2012-13 की तीसरी तिमाही में यह घाटा जीडीपी का 6.7 फीसदी की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया था। चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीने के दौरान 150 लाख टन सोने के आयात होने का अनुमान है। भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। 2012 में सोने का आयात 860 टन हुआ था।