फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   azim premji salary crossed 10 crore mark

अजीम प्रेमजी की पगार 10 करोड़ के पार

Tue, 01 Jul 2014 08:48 AM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Tue, 01 Jul 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
azim premji salary crossed 10 crore mark
देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी विप्रो के प्रमुख अजीम प्रेमजी के वेतन व भत्ते वित्त वर्ष 2013-14 में 10 करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गए।
विज्ञापन

कंपनी की समाप्त वित्त वर्ष की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार एक साल पहले की तुलना में इसमें 156 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई। वर्ष 2013-14 में प्रेमजी के सालाना वेतन-भत्ते 10 करोड़ 24 लाख 31 हजार 219 रुपये रहे। वेतन-भत्तों में वेतन, कमीशन, प्रदर्शन आधारित भुगतान, भत्ते, चिकित्सा भत्ता, कंपनी की तरफ से भविष्य निधि और सेवानिवृत्ति कोष में दी गई राशि व अन्य लाभ शामिल हैं।

प्रेमजी की तुलना में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं कार्यकारी निदेशक टीके कुरियन की पगार में केवल सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कुरियन को मिलने वाले कुल वेतन, भते 2012-13 के छह करोड़ 13 लाख 17 हजार 674 रुपये से बढ़कर छह करोड़ 57 लाख 31 हजार 369 रुपये हो गए। हालांकि कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी और कार्यकारी निदेशक सुरेश सेनापति के वेतन भतें में दो प्रतिशत की कमी रही। यह एक साल पहले के तीन करोड़ 20 लाख 37 हजार 560 रुपये से घटकर तीन करोड़ 13 लाख नौ हजार 160 रुपये रह गए। समाप्त वित्त वर्ष में विप्रो की सकल आय 43,762 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले से 16.12 फीसदी अधिक थी। शुद्ध लाभ 27 फीसदी बढ़कर 7,796 करोड़ रुपये हो गया। देश की सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन चंद्रशेखरन की सालाना कमाई 2013-14 में 18.7 करोड़ रुपये रही थी। इसमें एक साल पहले के 11.7 करोड़ रुपये की तुलना में 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed