{"_id":"120833f1b7191f045fdba9d7aafeedd6","slug":"axis-bank-start-e-kyc-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक की ई-केवाईसी सुविधा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एक्सिस बैंक की ई-केवाईसी सुविधा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 28 Feb 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सिस बैंक ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजनेस प्रतिनिधियों के जरिए बैंक खाता खोलने के लिए ‘आधार’ आधारित ई-केवाईसी (नो योर कस्टमर) सुविधा शुरू की है। एक्सिस बैंक के प्रेसिडेंट (रिटेल बैंकिंग) राजीव आनंद ने बताया कि हम अगले तीन महीनों में इस तरह के एक लाख से अधिक बैंक खाते खोलेंगे। इस सुविधा से 24 घंटे में खाता खुल जाएंगे।
विज्ञापन
आईसीआईसीआई के बोर्ड से स्वाति पिरामल का इस्तीफा
स्वाति पिरामल ने आईसीआईसीआई बैंक के गैर कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। पिरामल ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। पिरामल का इस्तीफा 26 फरवरी की तारीख से प्रभावी माना गया है। यह जानकारी आईसीआईसीआई बैंक की ओर से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई है।
विज्ञापन
ल्यूमिनस का टेरी के साथ करार
ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज और टेरी ने ग्रामीण घरों में बिजली पहुंचाने के लिए एक साथ मिलकर काम करने की घोषणा की है। इस करार पर ल्युमिनस के एमडी मनीष पंत ने कहा कि ल्युमिनस और टेरी ग्रामीण समुदायों में बेहतर लाइटिंग तकनीकों को उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेंगी।
विज्ञापन