{"_id":"f6e734759b709a6789129511163485b7","slug":"axis-bank-offers-20-year-fixed-home-loan-rate-of-10-4-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किफायती दरों पर होम लोन देगा एक्सिस बैंक","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
किफायती दरों पर होम लोन देगा एक्सिस बैंक
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने 10.40 फीसदी के फिक्स रेट पर 20 साल की होम लोन स्कीम लांच की है। सीमित अवधि के लिए यह ऑफर किफायती हाउसिंग सेगमेंट के लिए 50 लाख रुपये तक के लोन पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
बैंक का यह ऑफर उसके बेस रेट से 0.25 फीसदी है। बैंक का बेस रेट अभी 10.15 फीसदी है। एक्सिस बैंक के प्रेसिडेंट (रिटेल लैंडिंग) जयराम श्रीधरन ने कहा कि बैंक के ग्राहक फिक्सड से फ्लोटिंग ब्याज दर प्लान में स्थानांतरित हो सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें बकाया मूल राशि का 2 फीसदी शुल्क देना होगा।
विज्ञापन