फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Axis Bank launches e-surveillance facility for ATMs

एक्सिस बैंक के एटीएम होंगे ई-सर्विलांस से लैस

Wed, 17 Sep 2014 09:33 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 17 Sep 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
Axis Bank launches e-surveillance facility for ATMs

निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने अपने सभी एटीएम के लिए एक रीयल टाइम ई-सर्विलांस सिस्टम लांच किया है। बैंक एटीएम की बेहतर मॉनिटरिंग करने और किसी भी प्रकार की अनाधिकृति गतिविधि पर नजर रखने के लिए यह सिस्टम शुरू किया है। बैंक ने फिलहाल अपने कुल 13,000 में से 2,000 एटीएम पर इस सिस्टम को शुरू किया है। आगे चलकर बाकी के एटीएम को भी इसके तहत लाने की योजना है।

विज्ञापन


एक्सिस बैंक के हेड (रिटेल) राजीव आनंद ने बताया कि एक सेंट्रलाइज्ड सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर के जरिए एटीएम परिसर की चौबीस घंटे निगरानी की जाएगी।

एटीएम में कोई भी संदिग्ध गतिविधि होने पर यह सेंटर तत्काल अलर्ट जारी करेगा और एटीएम में लगा हूटर तुरंत बजने लगेगा। ऐसी स्थिति में इस सिस्टम से सिक्योरिटी सेंटर और एटीएम पर तैनात कर्मचारी के बीच सीसीटीवी, स्पीकर और माइक के जरिए दोतरफा संवाद संभव होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed