{"_id":"f806e07472c1b664e18d3e00ce6d0f25","slug":"axis-bank-cuts-deposit-rates-by-up-to-0-25-per-cent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक्सिस बैंक ने जमा दरें 0.25 फीसदी तक घटाईं ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एक्सिस बैंक ने जमा दरें 0.25 फीसदी तक घटाईं
एजेंसी
Updated Thu, 02 Apr 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
एक्सिस बैंक ने विभिन्न परिपक्वताओं में सावधि जमाओं की दरों में 0.25 फीसदी तक कटौती की है।
इसके साथ ही एक्सिस बैंक एक पखवाड़े पहले रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद जमा दरों में कटौती करने वाला पहला बड़ा बैंक बन गया है।
बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि निजी बैंक ने 18 से 36 माह के विंडो के बकेट में जमा दरों में 0.25 फीसदी तक कटौती की है। इसी तरह से 18 माह तक की जमाओें पर दरें 0.15 फीसदी तक घटा कर 8.50 फीसदी तक कर दी गईं हैं।
जमा दरों में कटौती 1 करोड़ रुपये तक की खुदरा जमाओं के लिए है और यह इस वर्ष 11 मार्च से लागू है। एक्सिस बैंक उन चुनिंदा बैंकों में शामिल है जिन्होंने अपना बेस रेट या कर्ज की न्यूनतम दर में कटौती की है।