{"_id":"c652f373146c6be37e783df1fe6c4b53","slug":"auto-insurance-will-exclude-from-every-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर साल वाहन बीमा कराने से मिलेगी निजात ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
हर साल वाहन बीमा कराने से मिलेगी निजात
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 25 Jun 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप हर साल वाहन बीमा कराने के काम को मुश्किल समझते हैं तो निश्चिंत हो जाइए, अब एक बार में ही तीन से पांच साल का बीमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
जनरल इंश्योरेंस काउंसिल इसकी योजना बना रही है। काउंसिल तीन से पांच वर्ष तक का वाहन बीमा करेगी। इसके पीछे मकसद बड़ी संख्या उन वाहनों को बीमा के दायरे में लाना है जो इससे बाहर हैं। जनरल इंश्योरेंस काउंसिल के महासचिव आर. चंद्रशेखरन ने चौथे वार्षिक फिनटेलीकट बैठक को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन
चंद्रशेखरन ने कहा कि तीन साल की वाहन बीमा पालिसी लेना वाहन मालिक के लिए स्वैच्छिक होगा। इससे वाहन मालिक को हर साल बीमा कराने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस नीति के तहत प्राइसिंग प्रणाली पर काम किया जा रहा है क्योंकि ऐसी पॉलिसियों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की राशि का निर्धारण बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीमाकर्ता थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस पोर्टफोलियो में नुकसान में हैं। इसलिए दीर्घकालिक अवधि की बीमा पॉलिसियों पर किसी प्रकार की रियायत की उम्मीद नहीं है।