{"_id":"947955c57c9d0aa59cd9a7b7a82dbff8","slug":"atm-may-run-dry-on-shortage-of-guards-this-festival-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों में खाली हाथ न लौटना पड़े ATM से","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
त्योहारों में खाली हाथ न लौटना पड़े ATM से
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Oct 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले त्योहारी सीजन के दौरान आपको एमटीएम से खाली हाथ लौटना पड़ सकता है।
विज्ञापन
एटीएम में कैश का इंतजाम देखने वाली कंपनियों के पास हथियारबंद सुरक्षा गार्ड की कमी की वजह नकदी ट्रांसफर की गति धीमी पड़ सकती है।
एटीएम में नकदी भरने के लिए आने वाली कंपनियों के पास पिछले छह महीने की तुलना में सुरक्षा गार्ड कम हो गए हैं।
खास कर हथियारबंद सुरक्षा गार्ड की कमी से कैश ट्रांसफर का काम बाधित हो रहा है। इसके अलावा त्योहारों में गार्ड्स के छुट्टी लेने की वजह से भी कैश ट्रांसफर ऑपरेशन में दिक्कतें आ सकती हैं।
कैश लॉजिस्टिक फर्मों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हथियारबंद सुरक्षा गार्ड्स की कमी से अब एटीएम में पांच दिन में कैश लोड किए जा रहे हैं, जबकि पहले दो दिन में एक बार कैश लोड कर दिया जाता था।
विज्ञापन
पांच दिनों में एक बार कैश लोड होने से त्योहारों में एटीएम में कैश की कमी हो सकती है। हालांकि सार्वजनिक बैंक इस समस्या को देखते पहले से सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
त्योहारों की मांग को देखते हुए उनका इरादा अतिरिक्त कैश लोड करने का है। कैश लॉजिस्टिक्स एसोसिएशन के मुताबिक इन दिनों उससे जुड़ी कंपनियों के जरिये हर दिन बैंकों के 15,000 करोड़ लाये और ले जाए जाते हैं।
एसोसिएशन के मुताबिक हथियारबंद सुरक्षा गार्ड्स की कमी की कई वजहें हैं। कई राज्यों में निजी हथियारों के लाइसेंसों का कानून की ओर से निर्धारित मकसद के अलावा और किसी चीज में इस्तेमाल रोक दिया गया है।
इस समय देश में एक लाख से ज्यादा एटीएम हैं। इनमें से एक तिहाई अर्द्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में हैं।