फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   ATF is still cheaper in comparison to diesel

दिल्ली के बाहर अब भी डीजल के मुकाबले सस्ता है हवाई ईंधन

Wed, 04 Feb 2015 05:32 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
ATF is still cheaper in comparison to diesel

राज्यों में विमानन सुविधा को बढ़ावा देने की होड़ क्या शुरू हुई है, खास आदमी के उपयोग में आने वाले हवाई जहाज का ईंधन (एटीएफ) सस्ता बिकने लगा है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर बस-ट्रक और किसानों के पंपिंग सेट का ईंधन डीजल मंहगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बीते वर्ष जून के औसत 110 डॉलर प्रति बैरल की कीमत के मुकाबले इस समय 50 डॉलर के आसपास पहुंच गई है।
विज्ञापन


इसके फलस्वरूप सभी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें घटी हैं। बीते 31 जनवरी की आधी रात को एटीएफ की कीमतों में रिकार्ड 11.3 फीसदी की कटौती की गई थी, जबकि 3/4 जनवरी की आधी रात से डीजल करीब सवा दो रुपये सस्ती हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद मुंबई और कुछ अन्य स्थानों पर एटीएफ अभी भी डीजल से सस्ता है। दिल्ली में भी डीजल की कीमत एटीएफ के मुकाबले प्रति लीटर सिर्फ 50 पैसे ही कम है।

9-24 फीसदी वैट

ATF is still cheaper in comparison to diesel

देश में पेट्रोलियम पदार्थों के सबसे बड़े वितरक इंडियन ऑयल के एक अधिकारी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि डीजल या पेट्रोल पर केन्द्र सरकार के तो जो टैक्स हैं, वे हैं ही, राज्य सरकार भी 9 से 24 फीसदी तक वैट वसूलती है। जबकि एटीएफ पर अधिकतर राज्यों में चार-पांच फीसदी का वैट है। इसलिए डीजल इस समय एटीएफ से महंगा हो गया है।

उदाहरण के लिए देखें तो इस समय मुंबई में प्रति लीटर डीजल की कीमत 52.99 रुपये है, जबकि एटीएफ प्रति लीटर 47.69 रुपये है। दिल्ली में डीजल के 46.01 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले एटीएफ 46.51 रुपये प्रति लीटर है, जो कि मामूली महंगा है।

जानें अन्य राज्यों की हालत

ATF is still cheaper in comparison to diesel

पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी बताते हैं कि आंध्र प्रदेश में एटीएफ पर तो 1 फीसदी का वैट है, जबकि डीजल पर वह 22.25 फीसदी का वैट लगाता है।

इसी तरह चंडीगढ़ में एटीएफ पर वैट 4 फीसदी है, जबकि डीजल पर 12.52 फीसदी, उत्तर प्रदेश में एटीएफ पर 4 फीसदी वैट जबकि डीजल पर 17.48 फीसदी वैट है। इसलिए डीजल तो वैट से महंगा होगा ही होगा।

वैसे देश में डीजल पर सबसे कम वैट हरियाणा लेता है। जो कि महज 9.24 फीसदी है। लेकिन वहां कोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नहीं होने की वजह से एटीएफ की कीमत जाहिर नहीं की गई है। इसलिए इसकी तुलना नहीं हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed