फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   ATF become cheaper than Diesel

डीजल से सस्ता हुआ ATF, LPG की कीमत भी हुई कम

Sun, 01 Feb 2015 07:57 PM IST
Updated Sun, 01 Feb 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
ATF become cheaper than Diesel

चुनावी गरमा गरमी के बीच सरकार की तरफ से एटीएफ (हवाई जहाज में पड़ने वाला तेल) की कीमतों में 11.3 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की गई है। इस कटौती के बाद एटीएफ की कीमत डीजल से भी कम हो गई है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले ही महीने एटीएफ की कीमतों में 12.5 प्रतिशत (7,520.52 रुपए) की कटौती की गई थी, जिसके चलते एटीएफ की कीमत पेट्रोल की कीमत से भी कम हो गई थी।
विज्ञापन


दिल्ली में एटीएफ की कीमत में 5,909.9 रुपए प्रति किलोलीटर की कटौती के बाद अब नई कीमत 46,513.02 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है।

दिल्ली में डीजल की मौजूदा कीमत 48.26 रुपए प्रति लीटर है। वहीं एटीएफ की कीमत 46,513.02 रुपए प्रति किलोलीटर यानी 46.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

गैस की कीमतों में भी कटौती

ATF become cheaper than Diesel

केंद्र सरकार ने 1 फरवरी से ही रसोई गैस की कीमतों में भी कटौती कर दी है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 103 रुपए कम कर दी गई है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि अभी तक बिना सब्सिडी के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 727.50 रुपए थी। मगर सरकार के निर्देशों के बाद 1 फरवरी से बिना सब्सिडी के रसोई गैस की कीमत 624 रुपए प्रति सिलेंडर हो जाएगी।

इस कटौती से पहले सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए भी ग्राहकों को 727.50 रुपए का भुगतान करना पड़ता था और बाद में सब्सिडी की राशि बैंक अकाउंट में आती थी। अब इस कटौती के बाद सिर्फ 624 रुपयों का ही भुगतान करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed