फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   argument for taxing very rich should be considered says chidambaram

अमीरों पर लगना चाहिए अधिक टैक्सः चिदंबरम

Thu, 24 Jan 2013 02:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 24 Jan 2013 02:44 PM IST
विज्ञापन
argument for taxing very rich should be considered says chidambaram

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि सरकार को अमीरों पर आम लोगों की तुलना में अधिक कर लगाने पर विचार करना चाहिए। चिदंबरम ने एक निजी टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि हमें इस सुझाव पर विचार करना चाहिए कि क्या आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को कुछ मौकों पर अतिरिक्त कर का भुगतान करना चाहिए।

विज्ञापन


वित्त मंत्री के इस बयान से देश के धनाढ्य उद्योगपतियों के माथे पर चिंता की लकीरें घिर आई हैं। फिलहाल दस लाख रुपए से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत की दर से कर चुकाना पड़ता है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इस श्रेणी में किन लोगों को शामिल किया जाना चाहिए और यह भी स्पष्ट नहीं किया कि वह इसका समर्थन करेंगे अथवा नहीं।
विज्ञापन


देश में लगातार कम हो रहे कर संग्रह के कारण सरकार पर राजकोषीय घाटे से उबरने और कल्याणकारी कार्यक्रमों के वित्त पोषण के लिए लोगों से अधिक कर उगाहने का दबाव है। मार्च में समाप्त हो रहे वित्त वर्ष में कर संग्रह पिछले एक दशक के सबसे निचले स्तर तक गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी रंगराजन ने भी पिछले माह सुझाव दिया था कि अति संपन्न लोगों की आय पर अधिक कर लगाने अथवा आयकर के भुगतान पर सरचार्ज लगाने पर विचार किया जाना चाहिए। वर्ष 2013-4 के बजट से पूर्व इस पर व्यापक चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed