फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   arc for power companies

पॉवर सेक्टर के लिए बनेगी एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी

Fri, 11 Jul 2014 08:46 PM IST
प्रशांत श्रीवास्तव/अमर उजाला दिल्ली
प्रशांत श्रीवास्तव/अमर उजाला दिल्ली Updated Fri, 11 Jul 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
arc for power companies

पूंजी की कमी से जूझ रहे पॉवर सेक्टर को उबारने के लिए सरकार अब एक एसेट

विज्ञापन
रिकंस्ट्रक्शन कंपनी बनाने की तैयारी में है। जिसके लिए 80 हजार करोड़ से लेकर एक लाख करोड़ रुपये का फंड तैैयार किया जाएगा।
 
फंड के जरिए अटके पॉवर प्रोजेक्ट को जहां रिवाइव किया जा सकेगा, वहीं बैंकों के फंसे कर्ज की वसूली हो सकेगी। 

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पॉवर सेक्टर की कंपनियों और बैंकों के प्रमुखों के साथ पिछले महीने ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बैठक की थी।

विज्ञापन


जिसमें पॉवर सेक्टर को रिवाइव करने के लिए एक फंड बनाने का प्रस्ताव आया था। इसके तहत करीब 1 लाख करोड़ रुपये का फंड बनाना था। अधिकारी के अनुसार इस फंड को एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के जरिए इस्तेमाल करने करने की रुप रेखा तैयार की जा रही है। जिसमें पॉवर कंपनियों के साथ बैंक भी निवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी कम करने का रोडमैप 

आम बजट में सरकार द्वारा सरकारी बैंकों में अपनी हिस्सेदारी कम करने की घोषणा के बाद, वित्त मंत्रालय इसके लिए रोडमैप जल्द जारी करेगा। वित्त मंत्री के  अनुसार सरकार बैंकों में अपनी अधिकतम हिस्सेदारी रखक र शेष हिस्सेदारी को बेचेंगे। ऐसा कर बेसल-3 मानकों के तहत बैंकों के लिए पूंजी जुटाना आसान हो जाएगा। इसके अलावा बड़े बैंकों के छोटे बैंकों में विलय संबंधी रोडमैप भी सरकार जल्द पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed