फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   approved investment to rs 10 thousand crore of ikea

आईकिया के 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी

Tue, 20 Nov 2012 10:13 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 20 Nov 2012 10:13 PM IST
विज्ञापन
approved investment to rs 10 thousand crore of ikea

सिंगल ब्रांड रिटेल में अब तक के सबसे बड़े निवेश को विदेश निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की हरी झंडी मिल गई है। मंगलवार को हुई बोर्ड की बैठक में स्वीडिश समूह आईकिया को देश में 10500 करोड़ रुपये का निवेश करने की अनुमति दी गई है। अब यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति के पास जाएगा। सिंगल ब्रांड रिटेल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ाकर 100 फीसदी किए जाने के बाद से ही आईकिया ने भारत में एंट्री की कोशिशें तेज कर दी थीं।

विज्ञापन


बोर्ड की बैठक के बाद आर्थिक मामलों के सचिव अरविंद मायाराम ने आईकिया के प्रस्ताव को एफआईपीबी की मंजूरी मिलने की पुष्टि की। यह समूह पूरी दुनिया में फर्नीचर और होम डेकोर से जुड़े सामानों के निर्माण और बिक्री के लिए विख्यात है। प्रस्ताव के अनुसार, आईकिया समूह दो किस्तों में 4,200 करोड़ और 6,500 करोड़ का निवेश करेगी। भारत में कारोबार के लिए समूह 100 फीसदी हिस्सेदारी वाली एक सहायक कंपनी बना सकता है।
विज्ञापन


आईकिया भारत में 25 स्टोर खोलना चाहता है। आईकिया के प्रस्ताव के मद्देनजर ही सरकार ने 30 फीसदी खरीदारी छोटे और मझोले उद्योगों से करने की शर्त में ढील दी थी। नए नियमों के अनुसार 30 फीसदी खरीद में छोटे व मझोले उद्योगों को प्राथमिकता देनी है, इसकी अनिवार्यता नहीं है। सिंगल ब्रांड में एफडीआई की छूट मिलने के बाद इस क्षेत्र का यह सबसे बड़ा निवेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में यूके के नामी रिटेलर इंग्लैंड के एफडीआई प्रस्ताव को भी एफआईपीबी की मंजूरी मिली है। सिंगल ब्रांड रिटेल में निवेश का मामला कुछ रफ्तार पकड़ता दिख रहा है लेकिन जिस मल्टीब्रांड रिटेल को लेकर देश में बड़ी बहस छिड़ी है, वहां अभी तक आईकिया जैसा कोई बड़ा प्रस्ताव नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed