फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   apply bid for particular mobile number

खास मोबाइल नंबर के लिए लगाइए बोली

Sat, 13 Oct 2012 08:40 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Oct 2012 08:40 PM IST
विज्ञापन
apply bid for particular mobile number
खास मोबाइल नंबर की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ग्राहकों को 8300000000, 8300001234, 8300012345, 8300001000 जैसे खास नंबर हासिल करने का मौका दे रहा है। नंबर पाने के लिए आपको बोली लगानी होगी। साथ ही अच्छी खासी जेब भी ढीली करनी होगी। आपको इस तरह का खास नंबर पाने के लिए उसकी खासियत के आधार पर 2000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक की बोली लगानी होगी।
विज्ञापन


बीएसएनएल के खास प्रीमियम नंबर की नीलामी की प्रक्रिया इस समय उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा, गुजरात, असम और अंडमान निकोबार में चल रही है। इसके लिए ग्राहक बीएसएनएल की ई-ऑक्शन वेबसाइट पर जाकर बोली लगा सकते हैं। ग्राहक ई-ऑक्शन वेबसाइट पर अपना लॉगइन बनाकर या पंजीकरण कराकर बोली की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के ग्राहक नीलामी की प्रक्रिया में 18 अक्तूबर, हरियाणा के ग्राहक 21 अक्तूबर, हिमाचल प्रदेश के ग्राहक 14 अक्तूबर, असम के ग्राहक 21 अक्तूबर और अंडमान निकोबार के ग्राहक 14 अक्तूबर तक शामिल हो सकते हैं। बीएसएनएल ने इसके लिए नंबरों के तीन पैटर्न रखे हैं जिसके तहत न्यूनतम बेस प्राइस रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने इसके आधार पर न्यूनतम बेस प्राइस 2000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक रखा है। यह नंबर आम ग्राहकों के साथ-साथ कॉरपोरेट, संस्थान आदि के लिए भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed