फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   applications that makes your child digitally Secure

हैकर्स से आपके बच्चे को सुरक्षित करेंगे ये एप्स

Mon, 17 Nov 2014 09:38 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 17 Nov 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
applications that makes your child digitally Secure

डिजिटली रूप से बच्चों का सशक्त होना आज समय की जरूरत है। लेकिन, इसके साथ ही हर मां-बाप की यह चिंता भी जायज है कि उनका बच्चा डिजिटली सिक्योर है या नहीं।

विज्ञापन


सस्ते स्मार्टफोन, टैबलेट और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव वाली ऑनलाइन दुनिया में हमेशा इस बात का डर बना रहता है कि कहीं बच्चे हैकरों, अवांछित समूह या कंटेट के शिकार तो नहीं हो रहे हैं। कई आईटी कंपनियों ने ऐसे ऐप और सेवाएं विकसित की हैं, जिनकी मदद से बच्चों की ऑनलाइन दुनिया को सुरक्षित बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


इस दिशा में माइक्रोसॉफ्ट भी अपने डिवाइसेस और सेवाएं के साथ ऐसे तमाम फीचर और ऐप उपलब्ध करा रही है, जिसकी मदद से बच्चे डिजिटली रूप से पूरी तरह सुरक्षित और मां-बाप तनावमुक्त रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माय फेमिली
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज फोन और टैबलेट में ‘माय फेमिली’ फीचर उपलब्ध है। यह आपके बच्चे के विंडोज फोन पर डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स और गेम पर निगरानी रखने के साथ-साथ उन्हें मैनेज भी करता है। इसे स्टार्ट करने के लिए आपको एक फेमिली सेटअप करनी होगी, जिसमें अपने बच्चे का अकाउंट और एक या एक से अधिक पैरेंट का अकाउंट शामिल करना होता है। इसके बाद आप अपने बच्चे को किस तरह के ऐप डाउनडोल (फ्री, पेड, दोनों या कोई नहीं) करने का विकल्प देना चाहते हैं, उसका चयन करना होगा। इसके अलावा, बच्चे द्वारा इंस्टाल किए जाने गेम के लिए रेटिंग लेवल भी सेट कर सकते हैं।

किड्स कार्नर
इस फीचर के जरिए बच्चों को केवल उन्हीं कंटेंट को एक्सेस करने की अनुमति होती है जो उनके लिए मां-बाप के स्मार्टफोन के अनुरूप हों। विंडोज फोन पर उपलब्ध यह फीचर एक ‘सेफ किड्स कार्नर’ क्रिएट करता है, जहां बच्चे अपने मां-बाप द्वारा जोड़े गए गए गेम, ऐप्स, म्यूजिक और वीडियो एक्सेस कर सकते हैं। इसके जरिए मां-बाप अपने स्मार्टफोन के जरिए बच्चे की डिजिटल दुनिया को आसानी से नेविगेट कर सकते हैं।

गार्डियन
गार्डियन एक ऐसा ऐप है, जिसके साथ बच्चा डिजिटली सुरक्षित होने अलावा आसानी से एक्सेसबल भी है। यह ‘मेड फॉर इंडिया’ ऐप एक अत्यंत उन्नत सिक्युरिटी ऐप है, जो कि मां-बाप एवं सुरक्षा समूहों द्वारा साथ-साथ कई चरणों में बच्चे की डिजिटल सिक्युरिटी सुनिश्चित करता है। यह काफी तेज है क्योंकि मां-बाप और सुरक्षा समूहों दोनों इसे ट्रेक करते हैं। साथ ही यह आपके स्मार्टफोन पर पुलिस, अस्पताल जैसी स्थानीय एजेंसियों को निर्देेश उपलब्ध कराता है। इसके अलावा नियमित एसएमएस अलर्ट भी मिलता है।

लाइफ360 फेमिली लोकेटर
अपने फोन पर आप अपने परिवार के सदस्यों का सर्किल बनाकर इस ऐप की मदद से उन्हें प्राइवेट मैप पर तलाश सकते हैं। आप इस ऐप के जरिए आसानी से यह जान सकते हैं परिवार के किस सदस्य को कब मदद की जरूरत है। इसके अलावा, सर्किल के अंदर वन-टू-वन या प्रत्येक के साथ चैट भी कर सकते हैं।


एक्सबॉक्स वन वेब फिल्टरिंग
एक्सबॉक्स वन पर वेब फिल्टरिंग से बच्चा एक्सबॉक्स वन पर किस तरह की वेबसाइट एक्सेस कर रहा है, मां-बाप इसे कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें अलाउ लिस्ट ओन्ली, डिजाइन्ड फॉर चिल्ड्रेन, बेसिक कम्युनिकेशंस और वार्न ऑन एडल्ट जैसे कई तरह के विकल्प हैं। यह बच्चे को बेस्ट एक्सबॉक्स वन का लुत्फ उठाने में मदद करेंगे। इस तरह आप अपने बच्चे के गेम को आसानी से सुरक्षित बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed