{"_id":"aec1cadbb37733e091ac4f097c918407","slug":"apple-buys-firm-co-founded-by-two-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप्पल ने खरीदी भारतीयों की कंपनी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एप्पल ने खरीदी भारतीयों की कंपनी
एजेंसी/न्यूयार्क
Updated Tue, 03 Dec 2013 09:10 PM IST
विज्ञापन
आईफोन व आईपैड जैसे उत्पाद बनाने वाली दिग्गज अमेरिकी कंपनी एप्पल ने भारतीय मूल के दो अमेरिकियों द्वारा स्थापित कंपनी को 20 करोड़ डॉलर खरीद लिया है।
विज्ञापन
एप्पल ने सेन फ्रांसिस्को में विपुल वेद प्रकाश और ऋषभ अय्यर घोष द्वारा शुरू की गई कंपनी टॉप्सी लैब्स को खरीदा है। यह कंपनी ट्वीटर जैसी माइक्रोब्लॉगिंग साइटों पर चर्चा में चल रहे विषयों पर नजर रखने का काम करती है।
विज्ञापन
हाल ही में इसने ट्वीटर के लिए एक सर्च इंजन भी लांच किया है। इसके अलावा यह 2006 से लगातार वॉल स्ट्रीट जरनल का विश्लेषण भी कर रही है।
एप्पल ने हालांकि टॉप्सी लैब्स के अधिग्रहण के लिए हुए सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है, पर वॉल स्ट्रीट जरनल की रिपोर्ट के मुताबिक यह सौदा 20 करोड़ डॉलर में हुआ है।
विज्ञापन
वॉल स्ट्रीट जरनल ने बताया है कि एप्पल ने टॉप्सी लैब्स को खरीदने की पुष्टि की है। हालांकि उसने अधिग्रहण करने का कारण और सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया है।