{"_id":"a5fbfeb4-75b5-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"another-round-of-fuel-price-hike-coming","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़ेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
फिर बढ़ेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी की जेब पर पेट्रोल, डीजल की बढ़ी हुई कीमतों का बोझ फिर से बढ़ने वाला है। तेल कंपनियां इस सप्ताह ही ईंधन मूल्यों की समीक्षा करने वाली हैं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों और मौजूदा एक्सचेंज दर को देखते हुए तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम एक रुपये और डीजल के 50 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाने का संकेत दिया है। माना जा रहा है कि बजट सत्र शुरू होने से पहले तेल कंपनियां ईंधन मूल्यों पर निर्णय ले लेंगी।
विज्ञापन
तेल कंपनियों की समीक्षा बैठक 15 फरवरी को होनी है। पेट्रोल बिक्री पर तेल कंपनियों को फिलहाल 1 रुपये 32 पैसे प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। कंपनियां इस नुकसान में से करीब एक रुपये का बोझ आम आदमी की जेब पर डालना चाहती हैं।
विज्ञापन
वहीं, डीजल बिक्री पर कंपनियों को 9.22 रुपये लीटर का नुकसान हो रहा है। डीजल मूल्य में आंशिक इजाफे की स्वतंत्रता मिलने के बाद कंपनियां अंडर रिकवरी कम करने के लिए 40-50 पैसा प्रति लीटर का इजाफा करने का विचार कर रही हैं।
इंडियन ऑयल के चेयरमैन आरएस बुटोला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। कंपनी को पेट्रोल बिक्री पर फिलहाल नुकसान हो रहा है। इसलिए ईंधन मूल्य की समीक्षा जल्द की जाएगी।
गौरतलब है कि जनवरी में पेट्रोल के दाम 30 पैसे घटाए गए थे। लेकिन पिछले दो हफ्तों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ी है। फिलहाल तेल कंपनियों को केरोसिन बिक्री पर 31.60 रुपये प्रति लीटर और घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर प्रति सिलेंडर 481 रुपये का घाटा हो रहा है।