फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   another 0.50 percent repo hikes in the offing

राजन और आधा फीसदी बढ़ाएंगे ब्याज दरें!

Mon, 23 Sep 2013 12:12 AM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Mon, 23 Sep 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
another 0.50 percent repo hikes in the offing

रिजर्व बैंक के नए गवर्नर रघुराम राजन चालू वित्तवर्ष के दौरान ब्याज दरों में और आधा फीसदी की बढ़ोतरी कर सकते हैं।

विज्ञापन


विश्लेषकों का मानना है कि महंगाई रिजर्व बैंक की मुख्य चिंता का विषय बनी हुई है।

20 सितंबर को अपनी पहली मौद्रिक समीक्षा में राजन ने उच्च महंगाई का हवाला देते हुए रेपो रेट में चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड के अर्थशास्त्री का कहना है कि रेपो रेट में बढ़ोतरी से साफ है कि नए गवर्नर का फोकस ग्रोथ की बजाय महंगाई पर बना हुआ है।

ऐसे में अब हमारा अनुमान है कि अगली दो नीतिगत समीक्षाओं में रिजर्व बैंक रेपो रेट में 0.25-0.25 फीसदी की बढ़ोतरी करेगा। 2013 के अंत तक रेपो रेट बढ़कर 8 फीसदी पर हो जाएगा।

जापानी ब्रोकरेज नोमुरा का भी मानना है कि इस वित्तवर्ष में आरबीआई रेपो रेट में आधा फीसदी की और बढ़ोतरी कर सकता है।

नोमुरा के मुताबिक रिजर्व बैंक ने बिना स्पष्टता के अपना फोकस महंगाई की ओर स्थानांतरित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed