फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   anonymous money deposit in bank

देशभर के बैंकों में जमा है बेनामी 3652 करोड़ रुपए

Sat, 14 Dec 2013 08:21 AM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Sat, 14 Dec 2013 08:21 AM IST
विज्ञापन
anonymous money deposit in bank

देशभर के बैंकों में 3652 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी जमा है। भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई में बिना दावे वाली ऐसी नकदी का सबसे अधिक 15 फीसदी यानी 539 करोड़ रुपये जमा हैं।

विज्ञापन


सरकार ने संसद में शुक्रवार को यह जानकारी दी। वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने एक लिखित उत्तर में बताया कि देश के अधिसूचित वाणिज्यिक बैंकों में दिसंबर 2012 के अंत तक दस साल से अधिक पुरानी बेनामी नकदी 3652.64 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैंकों को रिजर्व बैंक के पास वित्तीय वर्ष समाप्त होने के तीस दिनों के भीतर पिछले दस साल से बंद पड़े खातों का रिटर्न जमा करना आवश्यक है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पास बेनामी नकदी 3237 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी और विदेशी बैंकों में क्रमश: 340 करोड़ और 75 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी जमा है। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक में सबसे ज्यादा 539 करोड़ रुपये जमा हैं।


पांच सहयोगी बैंकों के भारतीय स्टेट बैंक समूह के पास कुल 714 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी जमा है। केनरा बैंक के पास 526 करोड़ रुपये, यूनियन बैंक के पास 390 और पंजाब नेशनल बैंक के पास 385 करोड़ रुपये जमा हैं।

निजी बैंकों में आईसीआईसीआई के पास 101 तथा एचडीएफसी के पास 13 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed