फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Anil Ambani group and Nippon Life of Japan announce two new funds and bank venture.

अनिल अंबानी समूह व निप्पॉन लाइफ ने बनाए दो नए फंड

Tue, 02 Sep 2014 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Sep 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
Anil Ambani group and Nippon Life of Japan announce two new funds and bank venture.

अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस कैपिटल और जापान की निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस समूह ने भारतीय इक्विटी और बांड मार्केट में जापानी निवेशकों के लिए दो नए फंडों की घोषणा की।

विज्ञापन


दोनों कंपनियों की योजना एक कमर्शियल बैंक वेंचर शुरू करने की है। रिलायंस कैपिटल ने यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान की। रिलायंस समूह के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर अमिताभ झुनझुनवाला ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री की जापान यात्रा ने दोनों देशों के बीच वैश्विक साझेदारी के रणनीतिक प्रयासों को मजबूत किया है।

विज्ञापन


भारतीय और जापानी कंपनियों के बीच कारोबार के एक अच्छे रोल मॉडल के रूप में रिलायंस समूह और निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस समूह भविष्य में अपने सहयोग का विस्तार करेंगे। इससे भारत और जापान के रिश्तों में मजबूती आएगी। इसके मद्देनजर दो नए फंडों और भारत में एक कॉमर्शियल बैंकिंग वेंचर के रूप में रिलायंस बैंक के गठन में साझेदारी की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के मुताबिक रिलायंस कैपिटल की योजना अपना बैंक स्थापित करने की है, जो देशभर में व्यक्तिगत ग्राहकों और छोटे एवं मध्यम उद्योगों को फंड उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed