आंध्रा बैंक ने सस्ता किया एजुकेशन लोन
बैंक ने छात्राओं और मेधावी छात्रों के लिए शिक्षा ऋण की ब्याज दर में 0.5 प्रतिशत की अतिरिक्त रियायत देन की भी घोषणा की है। मेधावी छात्रों के लिए ब्याज दर में रियायत 10 वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक अर्जित करने की शर्त पर ही दी जाएगी। इसके अलावा स्नातक स्तर की परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले छात्रों को स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए भी ब्याज में 0.50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी।