फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   anand sharma assures a pragmatic trade policy

नई व्यापार नीति में निर्यातकों को राहत पैकेज की तैयारी

Wed, 03 Apr 2013 11:29 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 03 Apr 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
anand sharma assures a pragmatic trade policy

केंद्र सरकार ने नई विदेश व्यापार नीति के जरिये निर्यातकों को राहत पैकेज देने की तैयारी कर ली है। इसमें खासतौर पर विशेष आर्थिक क्षेत्रों (सेज), छोटे व मझोले उद्योगों और आईटी क्षेत्र को रियायतें मिल सकती हैं।

विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा है कि 18 अप्रैल को वर्ष 2013-14 के लिए नई नीति का ऐलान होगा। इस समय सरकार का पूरा जोर निर्यात बढ़ाने और व्यापार घाटे को काबू में करने पर है।
विज्ञापन


भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि वित्त वर्ष 2012-13 में विदेश व्यापार घाटा 192 से 196 अरब डॉलर के बीच रहेगा। बढ़ते व्यापार घाटे से निपटना एक गंभीर चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उद्योग जगत को भरोसा दिलाया कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को जल्द मंजूरी दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। अगले कुछ महीनों में लंबित सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिल सकती है। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ाने पर भी जोर दिया है।

नई विदेश व्यापार नीति के जरिये निर्यात में करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले सेज को कई रियायतें मिल सकती हैं। सेज के लिए जरूरी भूमि के मानकों में छूट मिल सकती है। इसके अलावा सेज की गतिविधियों का दायरा भी बढ़ाया जा सकता है।

इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल और लेदर एक्सपोर्ट की हालत सुधारने के लिए सरकार इन क्षेत्रों को भी कुछ रियायतें दे सकती है। रक्षा क्षेत्र में एफडीआई बढ़ाने का संकेत भी उद्योग मंत्री दे चुके हैं।

दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर के लिए मिलेगी जमीन
उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा है कि दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) देश में औद्योगिक विकास को बल देगा। सरकार कॉरिडोर के आसपास इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाने में तेजी ला रही है। उन्होंने कहा कि डीएमआईसी में निवेशकों को भूमि अधिग्रहण के झंझट में नहीं पड़ना होगा। प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी के तौर पर जमीन राज्य सरकारें मुहैया कराएंगी।

व्यापारियों द्वारा गेहूं खरीद को बढ़ावा
केंद्र सरकार व्यापारियों द्वारा गेहूं की सीधे किसानों से खरीद को बढ़ावा देने के रास्ते तलाश रही है। सीआईआई की वार्षिक आम सभा को संबोधित करने आए केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रो. केवी थॉमस ने कहा कि हमें करीब 280 लाख टन गेहूं की जरूरत है, लेकिन पिछले साल सरकार को 380 लाख टन गेहूं खरीदना पड़ा।


निजी क्षेत्र न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने का इच्छुक नहीं है। उन्होंने गेहूं की खरीद में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के लिए उद्योग जगत से सुझाव मांगे हैं। गेहूं के भंडारण के सवाल पर उन्होंने सरकार के पास पर्याप्त व्यवस्था होने का भरोसा जताया है। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विधेयक के बजट सत्र के दूसरे चरण में पारित होने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed