फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Amway India md gets bail

एमवे इंडिया के एमडी को मिली जमानत

Mon, 28 Jul 2014 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली। Updated Mon, 28 Jul 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
Amway India md gets bail

सोमवार को कंपनी द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार पिंकने को जमानत पर रिहा किया गया है। पिंकने करीब दो महीने से आंध्रप्रदेश पुलिस द्वारा लगाए गए क्रिमिनल केस के आरोपों के आधार पर हिरासत में थे।

विज्ञापन


उन्हें मई में वित्तीय अनियमितता के आरोपों के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। पिंकने की रिहाई पर एमवे के चेयरमैन स्टीव वान एडेंल और प्रेसिडेंट डोग डीवॉस ने संयुक्त रुप से जारी अपने वकतव्य में कहा है कि यह हमारे लिए काफी राहत की बात है। हमारा आगे इस बात पर जोर रहेगा कि इस तरह की घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन


एमवे को उन लोगों पर पूरा अटल विश्वास है, जो कि भारत में कंपनी के उत्पादों को बेचते हैं। केंद्र की नई सरकार से हमारी कोशिश रहेगी कि डायरेक्ट सेलिंग के स्पष्ट और सख्त नियम लेकर आए। दुनिया भर में डायरेक्ट सेलिंग की अग्रणी कंपनी के रूप में एमवे 100 से ज्यादा देशों में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमवे के रीजनल प्रेसिडेंट (भारत, यूरोप और दक्षिण अफ्रीका) समीर बहल के अनुसार पिंकने को गिरफ्तार करना और इतने समय तक हिरासत में रखना जरूरी और तर्कसंगत नहीं था। भारत में डायरेक्ट सेलिंग नियमों को विस्तृत रुप से परिभाषित करने की जरूरत है। डायरेक्ट सेलिंग करने वाली कंपनियों को प्राइज चिट और मनी सर्कुलेशन कंपनी के रुप में शामिल करना सहीं नहीं है। यह कानून वैध डायरेक्ट सेलिंग कंपनी और अवैध रूप से चल रही स्कीम में विभेद नहीं करता है। ऐसे में इस दिशा में काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed