फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   amul eys turnover in excess of Hindustan Unilever's this fiscal.

किसने की दूध बेचकर 30,000 करोड़ की कमाई?

Sat, 27 Dec 2014 09:39 AM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
amul eys turnover in excess of Hindustan Unilever's this fiscal.

दूध का धंधा करके देश की सबसे बड़ी कॉपरेटिव संस्था चालू वित्त वर्ष में 30,000 करोड़ रुपए की मालिक बन जाएगी। इस बात का दावा संस्था के एमडी ने किया है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केट फेडरेशन के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी ने दावा किया है कि चालू वित्त वर्ष में अमूल 30,000 करोड़ रुपए का ब्रांड बन जाएगा।

विज्ञापन


जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक ने बताया कि वर्ष 2013-14 के दौरान हमारा कुल टर्न ओवर 18,143.66 करोड़ रुपए का था। इसके अलावा व्यक्तिगत डेरियों के जरिए 6,000 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ था।
विज्ञापन


इस साल जीसीएमएमएफ के 22,000 करोड़ का कारोबार कर चुका है। वहीं यूनियन ने 8,000 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस तरह से दोनों को मिलाकर अमूल का बिजनेस 30,000 करोड़ रुपए के ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 लाख लीटर दूध हर दिन खरीदा जाएगा

amul eys turnover in excess of Hindustan Unilever's this fiscal.

अमूल इंडिया(जीसीएमएमएफ) एफएमसीजी सेक्टर को सबसे बड़ा खिलाड़ी बन सकता है। अभी उससे आगे हिदुंस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ही है जिसका सालाना बिक्री वर्ष 2013-14 में 27,408.29 करोड़ रुपए थी।

गौरतलब है कि अमूल अकेले एक ब्रांड के चलते इतना बड़ा कारोबार कर रही है।

सोढ़ी ने बताया कि वर्ष 2009-10 में जीसीएमएमएफ यूनियन ने प्रतिदिन 90.93 लाख लीटर दूध की खरीद सिर्फ गुजरात में ही करती थी। वर्ष 2013-14 तक यह क्षमता बढ़कर 131.82 लाख लीटर हो गई।

इसमें से कंपनी 13.99 लाख लीटर दूध की खरीद प्रतिदिन राजस्‍थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से करती है। चालू वित्त वर्ष में यह क्षमता 150 लाख लीटर प्रतिदिन से ज्यादा हो जाएगी। इसमें से करीब 25 लाख लीटर दूध प्रति‌दिन गुजरात के अलावा दूसरे राज्यों से खरीदा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed