{"_id":"8b87ea1a-ba6c-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"akshaya-tritiya-cheap-gold-offers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया : सस्ते सोने पर ऑफर्स का सुहागा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अक्षय तृतीया : सस्ते सोने पर ऑफर्स का सुहागा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2013 06:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया के मौके को भुनाने के लिए ज्वैलर्स सोने-चांदी पर कई तरह की छूट दे रहे हैं। वैसे सोने की कीमतों में कमी के बावजूद खरीदारों में बहुत उत्साह नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, ज्वैलर्स जीरो मेकिंग चार्ज के अलावा सोने के सिक्के फ्री देने सहित तमाम ऑफर्स के जरिये ग्राहकों को आकर्षित करने में जुटे हैं। अधिकांश ब्रांडेड ज्वैलर्स इस तरह के ऑफर शुरू कर चुके हैं और बैंक तथा पोस्ट ऑफिस भी पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
गीतांजली ग्रुप आभूषणों पर जीरो फीसदी मेकिंग चार्ज के साथ प्री-बुकिंग का ऑफर भी दे रहा है। इसके सेल्स हेड शरत दास ने बताया कि ग्राहक आज के रेट पर सोने की बुकिंग करा सकते हैं और भुगतान अक्षय तृतीया पर डिलीवरी के वक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसी तरह तनिष्क भी मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी तक की छूट के अलावा सोने के गहनों के साथ 0.25 ग्राम के सोने का सिक्का फ्री देने का ऑफर लाया है।
पीसी ज्वैलर्स 30 हजार रुपये की डायमंड ज्वैलरी खरीदने पर एक ग्राम सोने का सिक्का और 60 हजार रुपये की गोल्ड ज्वैलरी पर 0.5 ग्राम सोने का सिक्का फ्री दे रहा है।
कई प्रमुख ज्वैलर्स किश्तों पर भी सोना बेच रहे हैं। कम वजन और डिस्काउंट के सहारे अक्षय तृतीया के लिए बैंकों ने अपनी रणनीति बदली है।
इस बार आईसीआईसीआई बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स, बैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जैसे बैंकों ने 0.5 ग्राम और एक ग्राम के सोने के सिक्कों का विकल्प भी ग्राहकों को दिया है। यही नहीं सिक्कों पर एक से 10 फीसदी की छूट भी ग्राहकों के लिए है।
और सस्ते की उम्मीद
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन का कहना है कि लोग अभी भाव और कम होने की उम्मीद कर रहे हैं, ऐसे में अक्षय तृतीया पर मांग में भारी बढ़ोतरी होगी इसकी गुंजाइश कम है। जबकि शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 125 रुपये गिरकर 27,700 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।
पोस्ट ऑफिस पीछे नहीं
अक्षय तृतीया पर पोस्ट ऑफिस भी सोने के सिक्कों की खरीदारी पर सात फीसदी छूट दे रहे हैं। यह छूट एक ग्राम से लेकर 50 ग्राम तक के सिक्कों पर 30 जून, 2013 तक है।
ये लुभावने ऑफर
- ऑनलाइन प्री-बुकिंग
- कैश ऑन डिलीवरी
- पोस्ट ऑफिस : सोने के सिक्कों पर 7 फीसदी छूट
- गीतांजली ज्वैलर्स : जीरो मेकिंग चार्ज
- तनिष्क : 0.25 ग्राम का सिक्का फ्री
- पीसी ज्वैलर्स : 0.50 और 1 ग्राम का सिक्का फ्री
- बैंक : 10 फीसदी तक डिस्काउंट