{"_id":"de662288-d8f8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"airtel-s-internet-service-became-cheap","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! अब एयरटेल की इंटरनेट सेवा भी सस्ती","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
खुशखबरी! अब एयरटेल की इंटरनेट सेवा भी सस्ती
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2013 09:29 PM IST
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनियों के बीच अब इंटरनेट सस्ता करने की जंग छिड़ चुकी है।
विज्ञापन
वोडाफोन के बाद अब देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने पंजाब और हरियाणा के प्री-पेड ग्राहकों के लिए 2जी इंटरनेट दरों में 90 फीसदी की कटौती का ऐलान कर दिया है।
इससे पहले वोडाफोन ने डाटा यूसेज चार्ज में 80 फीसदी की कमी है। वहीं, आने वाले दिनों के दौरान अन्य टेलीकॉम कंपनियों के भी डाटा चार्ज में भारी कटौती करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भारती एयरटेल ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा के प्री-पेड ग्राहकों के लिए 2जी डाटा यूसेज चार्ज में 90 फीसदी की कमी कर दी है।
कंपनी अभी तक 10 केबी के लिए 10 पैसे का शुल्क ले रही थी जो अब एक पैसा हो गया है। डाटा यूसेज चार्ज में कमी करने की इस रेस में जल्द ही अन्य टेलीकॉम कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एक प्रमुख टेलीकॉम कंपनी के अधिकारी ने बताया कि कीमतों में कटौती से कंपनियों के मुनाफे पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि शुल्क कम होने के चलते ग्राहकों का यूसेज बढ़ जाएगा और नए ग्राहक भी तेजी के साथ डाटा का इस्तेमाल करेंगे।
इसके चलते कंपनियों को औसत आय प्रति ग्राहक में बढ़ोतरी हासिल होगी, जिससे शुल्क में की गई कमी की भरपाई हो सकेगी।