{"_id":"1446a166-28be-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"airtel-q2-profit-falls-29-percent-to-rs-721-cr-on-rising-costs","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरटेल का मुनाफा 29 फीसदी घटा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एयरटेल का मुनाफा 29 फीसदी घटा
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 07 Nov 2012 03:02 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल सेवा देने वाली भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 29.7 फीसदी घट गया है। एयरटेल ने बीएसई को बताया कि जुलाई-सितंबर 2012 में कंपनी का मुनाफा 29.7 प्रतिशत घटकर 721.2 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 1027 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
विज्ञापन
हालांकि कंपनी की आय 17.14 प्रतिशत बढ़कर 20,283 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 17276.4 करोड़ रुपये रही थी। वहीं सितंबर 2012 तक कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 26.26 करोड़ हो गई।
विज्ञापन