{"_id":"898b96425d921c117c7f15ec45b5630d","slug":"airtel-q1-net-profit-rises-by-60-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरटेल का लाभ 60.9 फीसदी उछला ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एयरटेल का लाभ 60.9 फीसदी उछला
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 29 Jul 2014 08:55 PM IST
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर भारती एयरटेल का जून 2014 को समाप्त तिमाही में शुद्ध मुनाफा 60.9 फीसदी उछलकर 1,108 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 689 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक समीक्षाधीन तिमाही में उसका कुल राजस्व 13.3 फीसदी बढ़कर 22,962 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 20,264 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन