{"_id":"d494e737a75a737bba1ccd911527ee54","slug":"airtel-profit-jumped-115-percet","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारती एयरटेल को 15 तिमाहियों के बाद हुआ लाभ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
भारती एयरटेल को 15 तिमाहियों के बाद हुआ लाभ
नई दिल्ली/ एजेंसी
Updated Wed, 29 Jan 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
लगातार 15 तिमाहियों में घाटा उठाने के बाद टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के हिस्से में आखिरकार बीती तिमाही तगड़ा मुनाफा आया है।
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष (2013-14) की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) में कंपनी का मुनाफा 115.1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 610 करोड़ रुपये पर रहा।
पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 284 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी की आय 13.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 21,939 करोड़ रुपये रही।
मोबाइल इंटरनेट से आय में 105.2 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 1,736 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।