ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारती एयरटेल लिमिटेड ने अपने होम ब्रॉडबैंड प्लान के मौजूदा व नए ग्राहकों के लिए आकर्षक पेशकश की है। कंपनी ने अपने मौजूदा ग्राहकों को एयरटेल सरप्राइज के तहत विशेष ऑफर दे रही है तो नए ग्राहकों के लिए कई आकर्षक डील्स की घोषणा की है।
एयरटेल सरप्राइज के तहत कंपनी ने ब्राडबैंड सेवा की स्पीड को अपग्रेड करने और अतिरिक्त डाटा लाभ देने की घोषणा की है। इसके लिए एयरटेल के ब्रांडबैंड ग्राहकों को सिर्फ ब्राडबैंडसरप्राइजेजडॉटएयरटेलडॉटइन पर लॉग इन करना होगा और विशेष रूप से तैयार किए गए उपहारों को अनलॉक करना होगा।
एयरटेल अब अपने अधिकतर ब्रॉडबैंड प्लान्स में उपभोक्ताओं से बिना कोई शुल्क लिए अधिकतम संभव स्पीड की भी पेशकश करेगी।
तीस फीसद सस्ते हुए प्लांस
साथ ही एयरटेल ने अपने सभी नए उपभोक्ताओं के लिए होम ब्रॉडबैंड प्लांस की शुल्क दरों में भी 30 फीसदी तक की कटौती की है। इस योजना के साथ, सभी नए ग्राहकों को एयरटेल पर केवल डाटा लाभ का शुल्क चुकाना होगा और वे सर्वश्रेष्ठ संभव स्पीडवाले इंटरनेट का आनंद बिना कोई अतिरिक्त शुल्क के ले सकेंगे।
एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान्स अब 999 रुपये से शुरू है। इसके साथ ही तीन उपकरणों के लिए एफ-सिक्योर एंटीवायरस और पेरेंटल कंट्रोल का मुफ्त सबस्क्रिप्शन के साथ ही बिना अतिरिक्त शुल्क के वाई-फाई राउटर की भी पेशकश की जा रही है।
भारती एयरटेल (इंडिया) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत कुमार गुस्वामी ने कहा कि अपने ग्राहकों को तेज और भरोसेमंद इंटरनेट सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी के तौर पर हमें करीब 100 शहरों के अपने सभी ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ की पेशकश करते हुए खुशी हो रही है और इससे उनके इंटरनेट के अनुभव में आगे और इजाफा होगा।