एयरटेल के ग्राहक हुए 30 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी के दुनिया भर में ग्राहकों की संख्या 30 करोड़ पहुंच गई है। इसमें एशिया और अफ्रीका के 20 देशों के ग्राहक शामिल है। कंपनी इन देशों में मोबाइल, फिक्सड लाइन और डीएसएल, डीटीएच सेवाएं दे रही है।
मुझे पूरा भरोसा है कि कंपनी इन चुनौतियों का सामना करते हुए ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देगी।भारती एयरेटल ने साल 1995 में अपनी सेवाएं शुरू की थी। जिसके ग्राहकों की संख्या साल 2009 में 10 करोड़ और 2012 में 20 करोड़ पर पहुंची। वहीं साल 2014 में उसके ग्राहकों की संख्या 30 करोड़ पर पहुंच गई है।
भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल के अनुसार यह उपलब्धि हमारी मजबूती को दिखाता है। टेलीकॉम क्षेत्र बदलाव के दौर से गुजर रहा है। आने वाले दिनों में तकनीकी का कहीं ज्यादा योगदान रहेगा। इसके अलावा युवाओं में डाटा सेवाओं का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।