फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   airlines will now be able to purchase aircraft

अब मर्जी से विमान खरीद सकेंगी एयरलाइंस

Fri, 22 Mar 2013 11:41 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 22 Mar 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
airlines will now be able to purchase aircraft

निजी एयरलाइंस के दबाव के आगे आखिरकार नागर विमानन मंत्रालय को झुकना पड़ा है। घरेलू एयरलाइनों, निजी संचालकों और उड़ान प्रशिक्षण संस्थानों को विमान खरीदने की मंजूरी देने वाली समिति को नागर विमानन मंत्री अजित सिंह ने भंग कर दिया है।

विज्ञापन


अब ये अपनी जरूरत खुद तय कर एयरक्राफ्ट खरीद सकेंगे। उन्हें मंत्री की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नागरिक विमानन मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि विमान खरीद की प्रक्रिया को उदार बनाने के लिए विमान खरीद समिति को भंग किया गया है।
विज्ञापन


अजित सिंह ने पिछले अक्टूबर में ही यह समिति गठित की थी। पिछले दिनों इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 16 विमानों की खरीद का मामला इस समिति के हस्तक्षेप के चलते अटक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विमान खरीद पर इस तरह के सरकारी नियंत्रण की शिकायत एयरलाइनों से सीधे प्रधानमंत्री से कर दी थी। मामले में पीएमओ के हस्तक्षेप के बाद भंग करने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed