एयरसेल ने चार सर्किलों में शुरू की 4जी सेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरसंचार सेवा देने वाली निजी क्षेत्र की कंपनी एयरसेल ने चार सर्किलों आंध्र प्रदेश, असम, बिहार और ओडिशा में बुधवार से 4जी सेवा की शुरुआत कर दी है।
कंपनी ने कहा कि 4जी सेवा की शुरुआत के साथ ही वह देश में एक साथ टूजी, थ्रीजी और 4जी एलटीई सेवाएं देने वाली दूसरी कंपनी बन गई है।
एयरसेल को देश में आठ सर्किलों आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम एवं पूर्वोत्तर और जम्मू कश्मीर के लिए 4जी एलटीई 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में 20 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का लाइसेंस मिला हुआ है।