फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Airbus Defence and Space and Tata Advanced Systems bid for the Indian Air Force’s Avro replacement programme

वायुसेना के एव्रो विमानों की जगह ले सकता है सी 295

Wed, 29 Oct 2014 08:53 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 29 Oct 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
Airbus Defence and Space and Tata Advanced Systems bid for the Indian Air Force’s Avro replacement programme

मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाने के लिए विदेशी निवेश और रक्षा क्षेत्र में संयुक्त भागीदारी के लिए मानकों को शिथिल बनाने और नियमों में बदलाव करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के नतीजे सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन


एयरबस डिफेंस एंड स्पेस और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (टीएएसएल) ने मंगलवार को घोषणा की है कि उसने भारतीय वायुसेना के एव्रो एयरक्राफ्ट के बेड़े की जगह लेने के लिए एयरबस सी 295 मीडियम ट्रांसपोर्ट की पेशकश करते हुए संयुक्त बोली दाखिल की है।
विज्ञापन


एयरबस डिफेंस एंड स्पेस द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एयरबस डिफेंस एंड स्पेस द्वारा भारत के प्राइवेट एयरोस्पेस सेक्टर का औद्योगिक आंकलन और कड़े मूल्यांकन के बाद संयुक्त बोली दाखिल की गई है। इसके तहत टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स को प्रोग्राम के लिए भारतीय प्रोडक्शन एजेंसी के तौर पर चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 56 एव्रो एयरक्राफ्ट की जगह नए एयरक्राफ्ट लाए जाने हैं। कांट्रैक्ट मिलने पर एयरबस डिफेंस एंड स्पेस पहले 16 एयरक्राफ्ट अपनी असेंबली लाइन से फ्लाई-अवे कंडीशन में आपूर्ति करेगी। इसके बाद 40 एयरक्राफ्ट का निर्माण और असेंबलिंग भारत में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स द्वारा की जाएगी। इसमें स्ट्रक्चरल असेंबली, सिस्टेम इंटीग्रेशन एंड टेस्टिंग, स्वदेशी सप्लाई चेन का प्रबंधन शामिल है।

एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट, मिलिटरी एयरक्राफ्ट, डोमिनगो यूरेना रासो ने कहा कि हमारा मानना है कि सी 295 के तौर पर एव्रो बेड़े की जगह लेने के लिए हमारे पास सबसे अच्छा एयरक्राफ्ट है। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के रूप में हमने भारत के निजी एयरोस्पेस सेक्टर में सबसे बेहतर कंपनी को इस प्रोजेक्ट के लिए भागीदार के तौर पर चुना है।


उन्होंने कहा कि सी 295 भरोसेमंद और मजबूत एयरक्राफ्ट है। इस एयरक्राफ्ट ने दुनिया भर में सबसे मुश्किल कंडीशन में भी अपनी क्षमताओं को साबित किया है। 19 देशों ने पहले ही इसके लिए आर्डर दिया है। सिर्फ इसी वर्ष पांच देशों ने 20 एयरक्राफ्ट का आर्डर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed