फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   airasia will give free air ticket

यह एयरलाइंस फ्री में बांटेगी टिकट

Thu, 04 Jul 2013 01:01 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 04 Jul 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
airasia will give free air ticket

सस्ती हवाई सेवाओं वाली दिग्गज एयरलाइंस एयर एशिया की भारत में एंट्री से एक बार फिर सस्ते हवाई किरायों की जंग छिड़ सकती है।

विज्ञापन


एयरलाइंस की शुरुआत फ्री टिकट और एक रुपये में टिकटों की बिक्री जैसे ऑफरों के साथ होगी। हालांकि शुरुआत में एयर एशिया सिर्फ दक्षिण भारत के शहरों पर ही केंद्रित रहेगी।

एयर एशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोनी फर्नांडिस ने कहा है कि एयर एशिया भारत में हवाई किरायों को सस्ता कराने में अहम भूमिका निभा सकती है।

उनका कहना है कि एयर एशिया की ओर से फ्री टिकट या एक रुपये में टिकट जैसे ऑफर की पेशकश की जा सकती है। इनकी बुकिंग एक साल एडवांस में शुरू हो जाएगी।

ऑनलाइन और ट्रेवल एजेंट के अलावा एयर एशिया की टाटा के रिटेल नेटवर्क के जरिए भी टिकट बेचने की योजना है।

भारत में एयर एशिया की शुरुआत पर करीब 3 करोड़ डॉलर (करीब 180 करोड़ रुपये) के निवेश की योजना है। करीब 60 पायलटों और केबिन क्रू की भर्ती हो चुकी है।

जिस तरह टोनी फर्नांडिस और एयर एशिया के सलाहकार रतन टाटा तैयारी में जुटे हैं, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि अक्तूबर तक नई एयरलाइंस शुरू हो सकती है।

इससे पहले कैप्टन गोपीनाथ एयर डेक्कन के साथ सस्ते हवाई किराए की नाकाम कोशिश कर चुके हैं। एयर एशिया की एंट्री के बाद एयरलाइनों के बीच प्राइस वार छिड़ने के सवाल पर टोनी का कहना है कि वे यहां किसी एयरलाइंस की बाजार में हिस्सेदारी छीनने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


उनका जोर हवाई सेवा को सबकी पहुंच में लाने पर है। भारत की कई घरेलू एयरलाइंस के टिकट एयर एशिया की इंटरनेशनल उड़ानों से भी महंगे हैं।

इंश्योरेंस पर भी है नजर
अपनी आक्रामक रणनीति के लिए मशहूर एयर एशिया के सीईओ की नजर एविएशन के अलावा भारत के बीमा क्षेत्र पर भी है। टोनी फर्नांडिस ने संकेत दिया है कि वह भारत के जनरल इंश्योरेंस बाजार में भी एंट्री कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एयर एशिया टिकटों के साथ होटलों की बुकिंग और बीमा प्लान बेचने जैसे काम भी करती है। एयर एशिया की कामयाबी में हवाई सेवाओं के अलावा दूसरी सेवाओं की हिस्सेदारी काफी ज्यादा है।


बेतुके नियमों ने की एविएशन उद्योग की दुर्दशा
टोनी फर्नांडिस ने भारत के एविएशन क्षेत्र में जरूरत से ज्यादा नियमन का मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने खासतौर पर इंटरनेशनल उड़ान के लिए 5 साल के अनुभव और कम से कम 20 एयरक्राफ्ट की अनिवार्यता को गैर जरूरी बताया है। उन्होंने ऐसे नियमों के पीछे निहित स्वार्थों का जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed