{"_id":"50ee8f090426a5ea063be6e45323b800","slug":"airasia-india-will-start-operating-from-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरएशिया इंडिया मई से शुरू करेगी परिचालन ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एयरएशिया इंडिया मई से शुरू करेगी परिचालन
चेन्नई/एजेंसी
Updated Fri, 07 Mar 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
एयरएशिया इंडिया भारत में मई से अपना परिचालन शुरू कर देगी।
विज्ञापन
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिट्टा शांडिल्य के अनुसार एयरएशिया को भारत में विमानन सेवा शुरू करने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से करीब तीन सप्ताह के भीतर परमिट मिल जाने की संभावना है। इसके दो महीने बाद सेवा नियमित रूप से शुरू कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि कंपनी ने यात्री किराया अन्य विमानन कंपनियों से काफी कम रखा है। देश की विमानन सेवाओं के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस ने देश में एयरएशिया इंडिया को परिचालन की अनुमति देने का विरोध किया है।
विज्ञापन
संगठन का आरोप है कि इससे अन्य घरेलू विमानन कंपनियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिससे उन्हें घाटा भी हो सकता है।