{"_id":"e72fd6f94c1a27a316aaa37a74837348","slug":"airasia-freeticket-india-singpore-tata","type":"story","status":"publish","title_hn":"मात्र 500 रुपए में कीजिए हवाई यात्रा!","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मात्र 500 रुपए में कीजिए हवाई यात्रा!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Nov 2013 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में टाटा समूह के साथ एविऐशन क्षेत्र में इंट्री करने जा रही एयर एशिया ने भारत के ग्राहकों को लुभान के लिए अनोखी स्कीम निकाली है।
विज्ञापन
स्कीम के मुताबिक सिर्फ 500 रुपए का भुगतान करके यात्री अपनी एकतरफा यात्रा को पूरा कर सकते हैं।
सिंगापुर स्थित एयरलाइनन कंपनी एयर एशिया ने अपनी पांचवी वर्षगांठ पर अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल स्कीम निकालने की घोषणा की है।
इसके अलावा अपने फर्स्ट और बिजनेस क्लास के ग्राहकों के लिए 12.5 फीसदी का डिस्काउंट अपने ग्राहकों को देने की घोषणा की है।
बिजनेस टुडे के मुताबिक इस स्कीम के मुताबिक 5 मई,2014 और 31 मई, 2015 के बीच यात्रियों के लिए कैपनिंग के तहत फ्री सीट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
यात्री 1 दिसंबर, 2013 तक 500 रुपए देकर एक तरफ की यात्रा का टिकट बुक करवा सकते हैं।
इस स्कीम के तहत एयर एशिया ने 30 लाख टिकट बुक करने की योजना बनाई है। एयर एशिया का यह बयान कंपनी भारत में चेन्नई स्थित कार्यालय से जारी किया गया है।
कंपनी इसके अलावा भारत से कई प्रमुख देशों के लिए सस्ती हवाई यात्रा भी उपलब्ध करवा रही है।