ट्रेन से भी सस्ते में करें हवाई यात्रा, पूरी करनी होगी बस एक शर्त
देश की दूसरी सबसे बड़ी और सस्ती एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने ग्राहकों को लिए एक खास ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत सिर्फ 999 रुपए में हवाई यात्रा की पेशकश की गई है।
कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर दावा किया है कि कई रूट्स पर यह टिकट ट्रेन की सेकेंड क्लास एसी से भी कम कीमत की है। ऐसे में कंपनी का यह ऑफर ट्रेन से भी सस्ते किराए का है।
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए स्पाइसजेट की शर्त है कि आप अपने साथ 7 किलो से अधिक सामान न लेकर जाएं। कंपनी इस ऑफर को 'ट्रेवल लाइट सेव मोर' नाम दिया है।
29 अप्रैल है लास्ट डेट
कंपनी ने इस स्कीम की शुरुआत 27 अप्रैल 2015 से की है, जो 29 अप्रैल 2015 तक चलेगी। इस ऑफर के तहत टिकट बुक कराने पर 1 जुलाई 2015 से 1 अक्टूबर 2015 तक यात्रा की जा सकेगी।
यदि कोई यात्री अपने साथ 7 किलो से अधिक सामान लेकर यात्रा करता है तो उसे अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इससे अधिक 15 किलो तक के सामान पर प्लैट 750 रुपयों का भुगतान करना होगा। इसके बाद एयरपोर्ट के नियमों के अनुसार पैसे लिए जाएंगे।
कंपनी ने इस ऑफर के तहत करीब 1.5 लाख टिकटें रखी हैं, जो पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जाएंगी। यह ऑफर सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो कंपनी की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक करते हैं।