फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   air india to reduce free baggage allowance from 20 to 15 kgs

एयर इंडिया 15 किलो से अधिक सामान पर लेगा अतिरिक्त शुल्क

Tue, 07 May 2013 01:15 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 07 May 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
air india to reduce free baggage allowance from 20 to 15 kgs

सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया के यात्री अब घरेलू उड़ानों के दौरान अपने साथ 15 किलो तक ही सामान (चेक इन बैगेज) बिना किसी शुल्क के ले जा सकेंगे।

विज्ञापन


यदि यात्री का सामान 15 किलो से अधिक होता है, तो उसे 200-250 रुपये प्रति किलो की दर से अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। पहले प्रति यात्री 20 किलो तक सामान निशुल्क ले जाने की अनुमति थी। यह व्यवस्था अगले सप्ताह से लागू हो जाएगी। एयरलाइन सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पिछले सप्ताह सर्कुलर जारी कर विमानन कंपनियों को यात्रियों से घरेलू उड़ानों में चेक इन बैगेज, मनचाही सीट, आहार, स्नैक्स या पेय पदार्थों (पेयजल को छोड़कर) और स्पोर्ट्स व म्यूजिकल उपकरण जैसी ‘अनबंडल्ड सेवाओं’ के लिए शुल्क वसूलने की अनुमति दे दी थी। डीजीसीए की इस पहल के बाद एयर इंडिया ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया के यात्रियों को अगले सप्ताह से केवल 15 किलो तक ही चेक इन बैगेज निशुल्क ले जाने की अनुमति होगी। इससे अधिक के सामान पर 200-250 रुपये प्रति किलो की दर से अतिरिक्त शुल्क देना होगा। वर्तमान में अतिरिक्त बैगेज शुल्क 150-400 रुपये प्रति किलो के बीच है।

उन्होंने बताया कि यात्रियों को सात किलो तक के हैंड बैंक पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा, पंजीकृत एवं अकसर उड़ान भरने वाले यात्रियों को पहले की तरह 20 किलो तक चेक इन बैगेज ले जाने की अनुमति होगी।


सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया मनचाही सीटों के लिए भी अतिरिक्त शुल्क वसूलने पर विचार कर रही है लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हो सका है।

हालांकि, बिजनेस क्लास के यात्रियों को इस तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। बिजनेस क्लास के यात्रियों को किसी भी स्थिति में 30 किलो तक सामान निशुल्क ले जाने की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed