{"_id":"e872304e-55c4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"air-india-to-intensify-efforts-to-cut-spending","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया के खर्च में कटौती की कोशिशें तेज ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एयर इंडिया के खर्च में कटौती की कोशिशें तेज
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2013 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर महीने करीब चार सौ करोड़ रुपये का घाटा उठा रही एयर इंडिया के खर्चों में कटौती की कोशिशें सरकार ने तेज कर दी हैं। नागर विमानन मंत्री अजित सिंह ने एयर इंडिया के खर्च में कमी लाने और मौजूदा संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के बारे में सुझाव देने के लिए पांच सदस्यों की एक समिति गठित की है। समिति की अध्यक्षता भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के प्रोफेसर रविंद्र ढोलकिया करेंगे। एयर इंडिया के संयुक्त प्रबंध निदेशक नासिर अली इससे सदस्य सचिव के तौर पर काम करेंगे।
विज्ञापन
समिति को अपनी रिपोर्ट देने के लिए दो महीने का समय दिया गया है। यह समिति विश्व की अन्य एयरलाइनों द्वारा अपनाए जा रहे तरीकों और एयर इंडिया की मौजूदा कार्यप्रणाली के आधार पर खर्चों में कटौती के सुझाव देगी। सरकार विदेशों में एयर इंडिया के ऑफिसों के खर्च में कमी के साथ-साथ मौजूदा क्षमता के बेहतर इस्तेमाल से घाटे को कम करने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन