{"_id":"0c20d084-2840-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"air-india-to-clear-salary-dues-before-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली से पहले एयर इंडिया देगी पूरा बकाया वेतन","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
दीपावली से पहले एयर इंडिया देगी पूरा बकाया वेतन
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Nov 2012 12:00 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों को वेतन न मिलने से बिगड़ी किंगफिशर एयरलाइंस की स्थिति से सबक लेते हुए सरकार ने एयर इंडिया के कर्मचारियों को दीपावली से पहले पूरा बकाया वेतन देने का फैसला किया है। बकाया वेतन के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने एयर इंडिया को निर्देश दिए हैं कि सभी कर्मचारियों हर महीने समय पर वेतन दे।
विज्ञापन
मंगलवार को अजित सिंह ने एयर इंडिया के कामकाज की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि एयरलाइंस की छवि और क्षमता को सुधारने के लिए कर्मचारियों को समय पर वेतन देना बेहद जरूरी है। इसी से एयरलाइंस का प्रदर्शन सुधरेगा और सरकार से मदद मिल पाएगी।
विज्ञापन
नागर विमानन मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया ने सभी कर्मचारियों को सितंबर और अक्तूबर के पूरे बकाया वेतन का भुगतान दीपावली से पहले करने का फैसला किया है। इसी के साथ लाइसेंस वर्ग के कर्मचारियों को मई और जून तक का पीएलआई भी दिया जाएगा। जबकि गैर लाइसेंस श्रेणी के कर्मचारियों को पीएलआई की बकाया राशि नवंबर के आखिर तक मिल जाएगी। वेतन और भत्तों के भुगतान पर एयर इंडिया करीब 430 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन
