{"_id":"1d9d9f5fe47f3ef015fe101fee83b48f","slug":"air-india-s-fuel-supply-may-interrupt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया की एटीएफ आपूर्ति हो सकती है बाधित","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एयर इंडिया की एटीएफ आपूर्ति हो सकती है बाधित
नई दिल्ली/ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानन क्षेत्र की सरकारी कंपनी एयर इंडिया को हवाई जहाज के ईंधन (एटीएफ) की आपूर्ति बाधित हो सकती है। इंडियन ऑयल ने एयर इंडिया को संपूर्ण बकाये का भुगतान करने की नोटिस दी है। ऐसा नहीं करने पर एटीएफ की आपूर्ति रोक दी जाएगी।
विज्ञापन
सरकार ने हाल ही में एयर इंडिया को इक्विटी इंफ्यूजन के रूप में 3,833 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इस राशि का उपयोग सरकार द्वारा गारंटिड ऋणों के भुगतान, बैंकों को भुगतान और वेंडरों के पेमेंट में होना था। इंडियन आयल का कहना है कि एयर इंडिया ने सरकार से मिली राशि में से सभी को तो भुगतान किया, जबकि उन्हें बकाये का भुगतान नहीं किया गया। हालांकि एयर इंडिया ने पहले इंडियन आयल को भुगतान की एक स्पष्ट योजना सौंपी थी ।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल का इस समय एयर इंडिया पर 21,161 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसमें 527 करोड़ रुपये तो सिर्फ ब्याज है। इंडियन ऑयल ने अपने नोटिस में कहा है कि यदि बकाये का भुगतान नहीं किया जाता है तो उसके पास एटीएफ की आपूर्ति रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। इसके साथ ही कहा है कि अब यदि एयर इंडिया को एटीएफ लेना है तो आपूर्ति के साथ ही या तो बैंकर्स चेक से या फिर आरटीजीएस के माध्यम से तुरंत भुगतान करना होगा।
विज्ञापन