{"_id":"78647376-6978-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"air-india-puts-boeings-dreamliner-planes-for-sale","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रीमलाइनर बेचने की तैयारी में एयर इंडिया","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ड्रीमलाइनर बेचने की तैयारी में एयर इंडिया
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2013 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस बोइंग ड्रीमलाइन 787 विमान के जरिए एयर इंडिया को घाटे से उबारने के दावे किए जा रहे थे, वह खुद ही भंवर में फंस गया है। तकनीकी दिक्कतों के बाद दुनिया भर में ड्रीमलाइन विमान खड़े हो गए हैं। वहीं, एयर इंडिया अपने सभी ड्रीमलाइनर विमानों को बेचने की कोशिश में जुट गया है।
विज्ञापन
एयरलाइंस ने अपने सभी बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों को बेचकर इन्हें लीज पर लेने का फैसला किया है। इसके लिए एयर इंडिया ने इच्छुक कंपनियों से फरवरी के पहले सप्ताह तक कोटेशन भेजने को कहा है। एयर इंडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी इन विमानों को इस शर्त पर बेचना चाहती है कि इन विमानों को लीज पर एयर इंडिया ही चलाती रहेगी।
विज्ञापन
ऐसा करने से कंपनी को अपने घाटे को कम करने में मदद मिलेगी और ड्रीमलाइनर की सेवाएं भी मिलती रहेंगी। एयर इंडिया अब तक छह ड्रीमलाइन विमान खरीद चुकी है जबकि सातवें ड्रीमलाइनर का आना तकनीकी खामियों की वजह से अटक गया है।
विज्ञापन