फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   air india joins the fare war woos ac train travellers

ट्रेन के किराए में एयर इंडिया का मजा

Wed, 13 Mar 2013 11:43 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 13 Mar 2013 11:43 PM IST
विज्ञापन
air india joins the fare war woos ac train travellers

गर्मी की दस्तक के साथ ही एयरलाइन कंपनियों ने गर्मी की छुट्टियों में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए कमर कस ली है। इसके तहत सरकारी विमान सेवा एयर इंडिया ने यात्रियों को रियायती दाम पर टिकट देने का ऑफर पेश किया है।

विज्ञापन


गर्मी की छुट्टियों के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत यात्री अपनी यात्रा के 60 दिन या उससे भी पहले एयर इंडिया की किसी भी उड़ान पर टिकट बुक करा सकेंगे। इस ऑफर की शुरुआत 13 मार्च से कर दी गई है।
विज्ञापन


एडवांस बुकिंग वाले इन टिकटों की कीमतें काफी आकर्षक रखी गई हैं। दिल्ली से मुंबई के टिकट की कीमत 3981 रुपये रखी गई है, जो कि लगभग ट्रेन के वातानुकूलित श्रेणी के किराए के बराबर है। दिल्ली से लखनऊ का किराया 2,566 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के लिए यह रियायती टिकट एयर इंडिया की वेबसाइट और देशभर में उसके बुकिंग कार्यालयों तथा सभी ट्रैवल एजेंटो के जरिये बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

वित्तीय संकट से उबरने की कोशिश कर रही एयर इंडिया इससे पहले भी हाल ही में ग्राहकों को 30 दिन और 7 दिन के रियायती टिकटों के दो ऑफर दे चुकी है।

एयर इंडिया से पहले किफायती विमान सेवा उपलब्ध कराने वाली स्पाइस जेट और जेट एयरवेज भी रियायती टिकटों का ऑफर ग्राहकों को दे चुकी हैं। जेट एयरवेज द्वारा 20 लाख रियायती दर के टिकट बुक करने के ऑफर के बाद इंडिगो व गो एयर ने भी सस्ते टिकटों की पेशकश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed