{"_id":"f9546614-4f90-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"air-india-flights-early-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में एयर इंडिया की उड़ानों की शुरुआत","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ताजनगरी में एयर इंडिया की उड़ानों की शुरुआत
आगरा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2012 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 साल के लंबे इंतजार के बाद बुधवार को एयर इंडिया की शेड्यूल फ्लाइट खेरिया एयरपोर्ट पर आई। इसका उद्घाटन नागर विमानन मंत्री चौधरी अजित सिंह ने किया। पहली फ्लाइट से आए 28 पर्यटकों का स्वागत किया गया। शुक्रवार की फ्लाइट के लिए बुकिंग भी हुई। उन्होंने कहा कि आगरा प्रमुख शहर है। उन्होंने कहा कि सिविल टर्मिनल का निर्माण होने पर यहां से लंबी दूरी की उड़ानों को शुरू करने पर विचार किया जाएगा। उनकी कोशिश है कि आगरा की कनेक्टिविटी देश केज्यादातर महानगरों से वायु मार्ग से हो।
विज्ञापन
एयर इंडिया की पहली शेड्यूल फ्लाइट दोपहर साढ़े तीन बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंची। पहली फ्लाइट ने वाराणसी से 2.45 बजे उड़ान भरी थी। इसमें 28 पर्यटक आए। फ्लाइट शाम 4.05 मिनट पर खजुराहो के लिए रवाना हो गई। आगरा से 48 पर्यटक खजुराहो के लिए रवाना हुए। वहीं शुक्रवार को जाने वाली फ्लाइट के लिए 50 यात्रियों ने अपने टिकट बुक कराए। इसके पूर्व नागर विमानन मंत्री चौ. अजित सिंह ने एयर इंडिया की आगरा से शेड्यूल फ्लाइट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एयर इंडिया के सीएमडी रोहित नंदन ने कहा कि यह फ्लाइट आगरा को धार्मिक नगरी वाराणसी और ऐतिहासिक नगरी खजुराहो से जोड़ने का प्रयास है। आगरा को ताज के लिए जाना जाता है तो खजुराहो अपनी वास्तुकला के लिए मशहूर है। अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ताजमहल को देखे बगैर भारत भ्रमण अधूरा है। उन्होंने कहा कि इस फ्लाइट से आगरा के पर्यटन में नया अध्याय जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगरा को अन्य डेस्टिनेशन्स से भी जोड़ने का प्रयास एयर इंडिया करेगा।
विज्ञापन