फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   air india expelled 47 employees

छंटनी: एयर इंडिया ने 47 कर्मचारियों को निकाला

Wed, 18 Jun 2014 09:42 PM IST
Updated Wed, 18 Jun 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
air india expelled 47 employees

एयर इंडिया ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए केबिन क्रू के 47 सदस्यों को बर्खास्त कर दिया जबकि अनुपस्थित रहने की वजह से 20 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। जिन कर्मचारियों को निकाला गया है, वह सभी मुंबई में कार्यरत थे। जिन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, वे तीन महीने से भी ज्यादा से बिना जानकारी दिए अनुपस्थित थे।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, उनमें से 17 मुंबई से और बाकी दिल्ली से हैं। हालांकि जिन लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, वह 30 जून तक जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर के फिर से ज्वाइन कर सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि इसके लिए उन्हें एयर इंडिया के डॉक्टर से खराब स्वास्थ्य का प्रमाण पत्र लेना होगा।
विज्ञापन

7 हजार कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे

air india expelled 47 employees

यह फैसला उन रिपोर्टों के चलते लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि केबिन क्रू के कई सदस्य खाड़ी देशों समेत विदेशों में नौकरी तलाश रहे हैं। एयर इंडिया में वर्तमान में 14 हजार कर्मचारी हैं।

हाल ही में 9 हजार लोगों को एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड और एयर इंडिया ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड में शिफ्ट कर दिया गया था। 2017 तक एयर इंडिया से करीब 7 हजार कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed