फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   air india crew member detained in london for smuggling cigarettes

एयर इंडिया ने एक कर्मचारी की वजह से ऐसे झेली शर्मिंदगी

Mon, 03 Jun 2013 06:58 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Mon, 03 Jun 2013 06:58 PM IST
विज्ञापन
air india crew member detained in london for smuggling cigarettes

एयर इंडिया (एआई) को अपने एक केबिन क्रू सदस्य की वजह से शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है।

विज्ञापन


लंदन में एआई के विमान उतरने के बाद हुई जांच में केबिन क्रू के एक सदस्य को सिगरेट के पैकेटों से भरे 50 डिब्बों की तस्करी करने के आरोप में पकड़ लिया गया।

हालांकि, एआई ने पांच हजार पाउंड की जमानत देकर आरोपी भाविक शाह को छुड़ा लिया, जिसे बाद में निलंबित कर दिया गया।

घटना पिछले शुक्रवार की है। मुंबई से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरा था।

इस दौरान केबिन क्रू के सभी सदस्यों के बैगों की हवाई अड्डे से होटल जाने से पहले तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान शाह के बैग से सिगरेट के ये डिब्बे मिले।

पूछताछ के दौरान शाह ने तस्करी की बात कबूल ली। ब्रिटेन की पुलिस ने उसे वहां आठ घंटे की हिरासत में रखकर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed