फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   air india biggest fraud in free tickets

एयर इंडिया के फ्री टिकटों में बड़ा फर्जीवाड़ा

Wed, 08 May 2013 08:04 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
air india biggest fraud in free tickets

एयर इंडिया की फ्री टिकट स्कीम में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एयर इंडिया के कर्मचारियों ने स्कीम की आड़ में टिकटों का गोरखधंधा शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


विजिलेंस विभाग की जांच में दिल्ली एयरपोर्ट पर जारी 332 फ्री टिकटों में से 196 में गड़बड़ियां पकड़ी गई हैं।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी ऐसे घपले समाने आए हैं। इन धांधलियों को देखते हुए नागर विमानन मंत्री अजित सिंह ने एयर इंडिया को यह स्कीम तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा है।
विज्ञापन


फर्जीवाडे के आरोपी ट्रैफिक असिस्टेंट को संस्पेंड करते हुए एयर इंडिया ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

नागर विमानन मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया के विजिलेंस विभाग की जांच में कंपेनियन फ्री स्कीम (सीएफएस) की धांधलियां सामने आई हैं।

इसमें मूल टिकट का पैसा चुकाए बगैर फ्री टिकट हासिल करने के मामले सामने आए हैं, जबकि कई मामलों में फ्री टिकट लेकर मूल टिकट कैंसिल कर दिया गया। सिर्फ पत्नी, बच्चों व माता-पिता को फ्री टिकट दिए जाने के प्रावधान की भी अनदेखी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस को टिकटों के फर्जीवाडे का सुराग फ्री टिकटों के डेटाबेस की जांच से मिला। इसके मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से एक ट्रैफिक असिस्टेंट राजेश कुमार ने 130 फ्री टिकट जारी कराए।

एयर इंडिया ने उसे सस्पेंड कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। विजिलेंस विभाग ने एयर इंडिया के कॉमर्शियल डायरेक्ट को योजना के तहत जारी सभी टिकटों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed