फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   air fare one rupee and people made april fool

1 रुपए में हवाई टिकट, बने अप्रैल फूल!

Wed, 02 Apr 2014 09:32 AM IST
Updated Wed, 02 Apr 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
air fare one rupee and people made april fool

मंगलवार को स्पाइसजेट एयरलाइंस ने एक रुपये बेस प्राइस वाले टिकटों का ऐलान कर धूम मचा दी। लेकिन सस्ते टिकट पाने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी की एयरलाइंस की वेबसाइट क्रैश हो गई।

विज्ञापन


दिन भर लोग ट्रैवल पोर्टल पर एक रुपये वाला हवाई टिकट खोजते रहे। तीन दिन चलने वाला यह ऑफर स्पाइसजेट की नई घरेलू उड़ानों पर दिया जा रहा है। इसके लिए एक से तीन अप्रैल के बीच एक महीने की एडवांस बुकिंग करानी होगी।
विज्ञापन


बेहद सीमित सीटों और उड़ानों पर दिया जा रहा यह ऑफर बहुत से यात्रियों के लिए अप्रैल फूल साबित हुआ।

1 रुपए‌ टिकट के टिकट की क्या है असली कीमत?

air fare one rupee and people made april fool

एक रुपये बेस प्राइस वाला टिकट टैक्स और फीस जोड़ने के बाद 864 रुपए‌ से शुरू होता है। इसके अलावा एयरलाइंस ने 799 और 1,499 रुपए‌ बेस प्राइस वाले टिकटों की पेशकश भी की है।

सस्ते टिकटों की यह सेल स्पाइसजेट की वेबसाइट के अलावा ट्रैवल पोर्टल और एजेंटों के जरिए भी चलाई जा रही स्पाइसजेट के सीओओ संजय अग्रवाल का कहना है कि गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह अच्छा मौका है। लेकिन ऑफर की सीटें सीमित है, इसलिए जल्द से जल्द बुकिंग करानी होगी।

प्रचार का जरिया बन गई ऐसी योजनाएं

air fare one rupee and people made april fool

यात्रियों को राहत देने के बजाय सस्ते टिकटों के ऑफर एयरलाइंस के प्रचार का जरिया बन रहे हैं। एक रुपए बेस प्राइस वाले टिकट खरीदने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जबकि अधिकांश घरेलू उड़ानों के टिकट एक हजार रुपए के बेस प्राइस से शुरू हो रहे हैं।

टैक्स और फीस मिलाकर दिल्ली से मुंबई का एक महीने का एडवांस टिकट कम से कम 5,020 रुपए में मिल रहा है। जबकि दिल्ली से लखनऊ का न्यूनतम किराया 3,044 रुपए है।

विज्ञापन

1 रुपए की में प्लेन के टिकट स्कीम बंद करो

air fare one rupee and people made april fool

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बजट एयरलाइंस स्पाइसजेट की एक रुपए की एयरटिकट सेवा को बाजार को बिगाड़ने वाला व गड़बड़ी वाला करार दिया है और उसे इस पेशकश को तत्काल रोकने का निर्देश जारी किए हैं।

स्पाइसजेट ने मंगलवार को अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले घरेलू नेटवर्क में एक रुपए में विमान सेवा देने की योजना शुरू की थी। इसके कुछ घंटों बाद ही डीजीसीए ने एयरलाइन को कड़े शब्दों में निर्देश जारी करते हुए तीन दिन की इस पेशकश को तत्काल रोकने का निर्देश जारी कर दिया है।

डीजीसीए के अधिकारियों के मुताबिक इस तरह की स्कीम के लिए तय कीमत न केवल बाजार बिगाड़ने वाली है, साथ ही यह विमानन नियमों के नियम 135 के तहत ‘गड़बड़ी’ के दायरे में भी आता है।

आपको बताते चले कि इस स्कीम की वास्तविकता यह होती है कि प्रत्येक उड़ान में इस पेशकश के तहत मात्र एक या दो सीटों की पेशकश की जाती है, जो यात्रियों को धोखा देने जैसा है। डीजीसीए के नियम 135 के तहत किसी भी हवाई परिवहन कंपनी की तरफ से बाजार बिगाड़ने वाला कदम उठाया जा रहा है, तो वह इस बारे में उस इकाई को आदेश दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed